| 首页| v字仇杀队| 百度翻译| 中二病| 杨澜访谈录| 律政英雄| 天使之翼| 肖申克的救赎|
您的位置:首页 > 新闻中心 > 社会 > 正文

方谬神探

Haridwar Robbery Case: बदमाशों की तलाश में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा गई पुलिस_我的网站

让子弹飞

A |     राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राजधानी में आयोजित तीन दिवसीय रोजगार महाकुंभ ने हजारों युवाओं के सपनों को पंख दे दिए। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में श्रम व सेवायोजन विभाग के सहयोग से हुए आयोजन में कुल 16,212 युवाओं को रोजगार मिला।  इनमें से 1,645 युवाओं को विदेश (यूएई) में और 14,567 युवाओं को देश की विभिन्न कंपनियों में नौकरी का अवसर मिला। तीन दिन तक चले इस महाकुंभ में 50 हजार से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से पहले चरण में चयनित युवाओं को आन-द-स्पाट जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए। आयोजन में उमड़ा युवाओं का उत्साह देखते ही बना।,महाकुंभ में सबसे अधिक अवसर ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में देखने को मिले। वहीं, रिटेल, प्लास्टिक, पॉलीमर और केमिकल इंडस्ट्रीज से जुड़ी कंपनियों को अपेक्षित उम्मीदवार नहीं मिल पाए।  कंपनियों ने उन युवाओं को भी मौका दिया, जिन्होंने अभी तक इंडस्ट्री-आधारित ट्रेनिंग नहीं ली थी। चयनित युवाओं को देश के अंदर की कंपनियों ने 2.3 लाख से 6.9 लाख रुपये वार्षिक और दुबई की कंपनियों ने 2.2 लाख से 6 लाख रुपये वार्षिक का ऑफर दिया है। ,समापन समारोह में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर युवा को रोजगार मिले और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत बने। उन्होंने चयनित युवाओं से अपील की कि वे मेहनत और ईमानदारी से काम करें और अपने प्रदेश का नाम रोशन करें। ,साथ ही मोबाइल का सीमित उपयोग करने और अधिक से अधिक पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी। मुख्यमंत्री के सलाहकार केवी राजू ने सुझाव दिया कि इस तरह के आयोजन सभी जिलों में होने चाहिए, ताकि स्थानीय स्तर पर युवाओं को सीधा लाभ मिल सके।,श्रम व सेवायोजन के प्रमुख सचिव एमकेएस सुंदरम ने कहा कि आने वाले समय में यह अभियान प्रदेश के विभिन्न जिलों तक पहुंचेगा और महिलाओं की भी इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।  कक्षा आठ से आगे की शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। अगले वर्ष मार्च तक तीन से चार चरणों में रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।  इस अवसर पर निदेशक सेवायोजन नेहा प्रकाश, बीसीएस कंसल्टिंग लिमिटेड के अभिषेक भारती, अपर निदेशक सेवायोजन प्रमोद पुंडीर, अर्पित गुप्ता सहित अन्य संस्थाओं और कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 100 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा रोजगार महाकुंभ में संयुक्त अरब अमीरात की 22 और देश की 100 कंपनियों ने इसमें भाग लिया। ऑटोमोबाइल सेक्टर से महिंद्रा, ऐसिन आटोमोटिव, इंडिया जापान लाइटिंग, टेक्निको प्राइवेट लिमिटेड और जेबीएम ग्रुप जैसी कंपनियां शामिल हुईं।  इसके अलावा गुड विल इंडिया, बीपीएल, लाल पैथोलॉजी, एसबीआई कार्ड, स्ट्रगल हेल्थकेयर, पीआर स्किल वेंचर, डिक्सन टेक्नोलॉजी, पेटीएम, चंदन स्टील, हिताची, बंसल वायर, मैथ्स हेल्थकेयर, फोर्टिस हॉस्पिटल, एयरटेल और जुबिलिएंट फूड जैसी कंपनियों ने टेक्निकल और नान टेक्निकल पदों पर युवाओं को नौकरी दी।,रोजगार सृजन में शीर्ष पांच राज्यों में यूपी प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश में बेरोजगारी की दर करीब तीन प्रतिशत बताई गई है। प्रदेश अब रोजगार सृजन में तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों के साथ शीर्ष पांच में शामिल हो गया है।  मिशन रोजगार के तहत अब तक 8.5 लाख युवाओं को विभिन्न सरकारी सेवाओं में नौकरी दी गई है। रोजगार मेलों और महाकुंभ जैसे आयोजनों के माध्यम से भी बड़ी संख्या में युवाओं को अवसर मिल रहे हैं। साथ ही, स्वरोजगार की दिशा में भी युवा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।。

B |     जागरण संवाददाता, हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिकनगर में महिला को दिनदहाड़े बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले बदमाशों की तलाश में तीन अलग-अलग टीमों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा भेजा गया है। जबकि दो टीमें हरिद्वार में ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं।,दूसरे दिन भी एक पुलिस टीम ने चौधरी गुलवीर के घर पहुंचकर उनकी बेटी से जानकारी ली। माना जा रहा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा। शिवालिकनगर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौधरी गुलवीर सिंह की बेटी मोना चौधरी मंगलवार को घर पर अकेली थी। तभी तीन बदमाश घर में घुस आए और तमंचे की नोक पर मोना काे काबू में कर लिया। इसके बाद उन्हें बाथरूम में बंद कर लाखों रुपये के जेवरात, लाइसेंसी बंदूक की कारटेज व आंगन में खड़ी कार लूटकर फरार हो गए थे। बाद में पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाश कार को पथरी पावर हाउस के पास छोड़कर भाग निकले थे।,उनकी धरपकड़ के लिए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस व एसओजी की पांच टीमें गठित की हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगलाने के साथ ही मुखबिर तंत्र को भी अलर्ट किया गया है। तीन टीमों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा भेजा गया है। कुछ सुराग भी पुलिस को मिले हैं।,यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: नगर निगम के एक पार्षद को उठाकर ले गई देहरादून की STF, पेट्रोल पंप के पास हुई कार्रवाई बुधवार को रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से बात की। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।。

C |

Current article:http://zwu1h.sunaichitikouchua.bond/yr5z/20260826/731555.html

Published on:05:41:01


24小时排行

热点推荐